जमशेदपुर, जुलाई 19 -- जमशेदपुर। झारखंड बिजली वितरण निगम ने शुक्रवार को कोल्हान के तीनों जिलों में 777 जगहों पर छापेमारी की। कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर विद्युत डिवीजन के घरों में छापेमारी की। इसमें 82 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थानों में दर्ज किया गया है। आरोपियों पर 10.99 लाख का जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 334 घरों में छापेमारी की गई, 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सभी पर 7.675 लाख का जुर्माना लगाया गया। चाईबासा सर्किल में 443 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें 42 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। चाईबासा सर्किल में 3.31 लाख जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.