जमशेदपुर, फरवरी 16 -- - रेंजर सेवा विस्तार की फाइल अटकी, पीड़ितों को नहीं मिल रही मदद जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता कोल्हान क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते हमलों ने ग्रामीणों की जिंदगी असुरक्षित कर दी है। जान-माल के भारी नुकसान के बावजूद पीड़ित परिवार मुआवजे के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। रेंजरों की भारी कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की सुस्ती राहत कार्यों में सबसे बड़ी बाधा बनकर उभरी है। केस स्टडी 1: मझगांव के बेनिसागर में दो मौतें, राहत शून्य पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड स्थित बेनिसागर के प्रकाश दास (40) और हल्दिया निवासी 18 वर्षीय दामोदर कुल्डी की जनवरी के पहले सप्ताह में हाथी हमले में मौत हो गई। घटना के कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद परिजनों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.