जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- कोल्हान में अब खेती के लिए बदलते मौसम के अनुसार बीजों का चयन किया जाएगा। इसी के अनुसार किसान खेती करेंगे, ताकि अच्छा उत्पादन हो सके। इससे न सिर्फ किसानों का पेट भरेगा, बल्कि अच्छी कमाई भी हो सकेगी। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों की मदद करेगा। पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल मौसम में काफी बदलाव आया। हर बार बारिश की कमी के कारण किसान परेशान होते थे, वहीं इस बार अत्यधिक बारिश के कारण कोल्हान के सभी जिलों के किसान परेशान रहे। इससे उनकी फसलों को काफी नुकसान हुआ। पहले बुवाई की गई फसल बारिश के पानी से खराब हो गई और बाद में बोया गया बीज या बिचड़ा भी पानी में सड़ गया। धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा, क्योंकि कई किसानों ने उसे देरी से बोया। हालांकि, अब धान के लिए मौसम अनुकूल रहा, लेकिन अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.