जमशेदपुर, मई 22 -- झारखंड बिजली वितरण निगम ने बुधवार को कोल्हान के तीनों जिलों में 815 जगहों पर छापेमारी की। कोल्हान के घाटशिला, मानगो, जमशेदपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर विद्युत डिवीजन के घरों में छापेमारी की। जिसमें 92 लोगों पर बिजली चोरी का मामला विभिन्न थानों में दर्ज किया गया। बिजली चोरी के आरोपियों पर 18.86 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि जमशेदपुर सर्किल में 338 घरों में छापेमारी की गई, 44 लोगों पर एफआइआर दर्ज किया गया है। इन सभी पर 12.63 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। चाईबासा सर्किल में 477 घरों में छापेमारी की गई, जिसमें 48 लोगों पर एफआइआर दर्ज हुआ है। चाईबासा सर्किल में 06.22 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है। महाप्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि बिजली चोरी को लेकर निगम गंभीर है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.