जमशेदपुर, फरवरी 7 -- कोल्हान में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार नजर आने लगे हैं। तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी में तापमान का उतार-चढ़वा जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 फरवरी के बाद न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे पहले सुबह में कोहरा और धुंध के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है, लेकिन दिन में आसमान साफ रहने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।रात के तापमान में कमी आ सकती है, जिससे सुबह और शाम ठंड लगेगी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 4 फरवरी 2024 को रांची का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 2024 के फरवरी में सबसे गर्म दिन 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्र...