जमशेदपुर, जुलाई 21 -- शहर में आगजनी की घटनाएं सामान्य हैं। हर मौसम खासकर गर्मी में घटनाओं से जानमाल का काफी नुकसान होता है। कई बार संकरी गलियों में बने घर या गोदाम में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पहुंचने में परेशानी होती है। जबतक वहां पहुंचने का प्रयास किया जाता है, तबतक सबकुछ जलकर खाक हो चुका होता है। ऐसे में अब झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने मिनी वाटर टेंडर के जरिए इस समस्या के समाधान का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य भर के अग्निशमन विभाग को मिस्ट तकनीक वाले 39 वाटर टेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आदेश जारी हो चुका है। कोल्हान के सभी 7 अग्निशमन कार्यालय को भी एक-एक मिनी वाटर टेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। पहले चरण में गोलमुरी अग्निशमन कार्यालय, मानगो, बहरागोड़ा, चाईबासा, चांडिल, सरायकेला और आदित्यप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.