जमशेदपुर, जनवरी 5 -- कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों और उद्यमियों के प्रतिनिधि संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से शहर के एक होटल में वार्षिक वनभोज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चैंबर के सदस्य अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए और एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदस्यों के बीच आगामी व्यापारिक परिदृश्य, उद्योगों की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पुरुलिया के सहयोग से बच्चों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक, मनोरंजक और प्रतिभा विकास से जुड़े खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को विद्यालय की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चैंबर कोल्हान के व्यापारियो...