जमशेदपुर, फरवरी 20 -- कोल्हान की 397 पंचायतों में टीबी और सिलिकोसिस के ज्यादा मरीज मिले हैं। धूल, प्रदूषित जल और खनिज कणों के लगातार संपर्क के कारण यहां यहां श्वसन संबंधी बीमारियां भी तेजी से फैल रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वर्ष 2025 की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन पंचायतों में 3,137 मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त पाए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खदानों से उड़ने वाली महीन धूल और खनिज कण सीधे फेफड़ों को प्रभावित करते हैं। लंबे समय तक संपर्क में रहने वाले मजदूरों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों में सांस की बीमारियां, त्वचा रोग और आंखों में संक्रमण आम हो गए हैं। कई मामलों में समय पर उपचार न मिलने से मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राहत देने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.