गया, फरवरी 15 -- हर थाली में बिहार तरकारी योजना को साकार करने और कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर गया जिले में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रथम चरण में जिले के 15 प्रखंडों में आधुनिक सब्जी संग्रह केंद्र और ग्रामीण मंडी का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुछ प्रखंडों में भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। यह परियोजना विशेष रूप से स्थानीय किसानों के लिए भंडारण क्षमता बढ़ाने, बिचौलियों को कम करने और उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करने के लिए संचालित की गई है। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी ने बताया कि दो वर्षों में जिले के सभी 24 प्रखंडों में यह परियोजना पूरी की जाएगी। सब्जी संग्रह केंद्रों में 10 टन की कोल्ड स्टोरेज यूनिट, 20 टन का गोदाम, छटाई और पैकिंग के लिए विशेष शेड जैसी हाई-टेक ...