देवघर, अप्रैल 26 -- देवघर। देवघर में फल बाजार पर कश्मीर में हाल ही में हुए हमलों का अब तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसकी मुख्य वजह यहां के फल व्यापारियों द्वारा अपनाई गई कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था और आपूर्ति शृंखला का समयबद्ध प्रबंधन है। कश्मीर से देवघर को अक्टूबर से लेकर जनवरी-फरवरी तक सेब की आपूर्ति होती है। इस दौरान व्यापारी काफी मात्रा में सेब खरीदकर कोल्ड स्टोरेज में संग्रहित कर देते हैं। यह भंडारण व्यवस्था उन्हें पूरे वर्ष बाजार में फलों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद करती है। कोल्ड स्टोरेज में रखे गए सेब को व्यापारी धीरे-धीरे बाजार में उतारते हैं, जिससे मांग और आपूर्ति का संतुलन बना रहता है। चूंकि वर्तमान में देवघर के बाजार में बिकने वाले सेब और अन्य फल कोल्ड स्टोरेज के भंडार से आ रहे हैं, इसलिए कश्मीर में हालिया घटनाओं का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.