बिजनौर, अप्रैल 22 -- विवाह समारोह के दौरान बाराती को कोल्ड ड्रिंक न मिलने पर लाठी-डंडे चल गए। जिससे बैंक्वेट हॉल में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दूल्हे के भाई समेत छह लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के गांव निवासी युवती का निकाह थाना क्षेत्र के ही समीप वर्ती गांव निवासी युवक के साथ तय हुआ था। सोमवार को अफजलगढ़ में धामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में बारात पहुंच गई। इस दौरान किसी बाराती को कोल्ड ड्रिंक न मिलने पर घराती तथा बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे और कुर्सियां चलने लगीं। रिश्तेदार तथा अन्य लोग बीच बचाव करने पहुंचे। इसके बाद कुछ बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जानकारी हासिल की तथा लोगों को समझा बुझाकर बामुश्किल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.