अलीगढ़, मार्च 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में शनिवार शाम को तीन बदमाशों ने कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुसकर 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक पर आए थे, जिनमें एक बाहर खड़ा रहा। दो बदमाश अंदर आए और तमंचा व चाकू तानते हुए घटना की। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। नई बस्ती निवासी सनी नारंग का घर के पास ही सीमा फाटक के बराबर में कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। घटना शनिवार शाम चार बजकर 39 मिनट की है। सनी उस समय घर गए थे। गोदाम पर उनके पिता अमरजीत नारंग बैठे थे। उसी समय ई-रिक्शा चालक सामान डिलीवरी के लिए आया था। अमरजीत रुपयों की गिनती करने के साथ चालक से बात कर रहे थे कि दो युवक गोदाम में घुस आए। दोनों ने मास्क से चेहरा ढंक रखा था। आते ही चाकू व तमंचा तान दिया और मेज पर रखी रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.