गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। झारखंड के 14 जिलों में मंगलवर को कोल्ड डे घोषित किया गया। शीत दिवस के दौरान तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। गोड्डा में पिछले 15 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हालांकि मंगलवार को दिन के समय धुप खिलने से लोगों को काफी राहत हुई। दिन और रात के तापमान के अंतर में भी कमी आई है न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 20.5 के आसपास रहा। सुबह धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बरकरार है । कड़ाके की ठंड के इस दौर में गोड्डा शहर के शेल्टर होम्स, आश्रय गृह, बस स्टैंड और रेन बसेरा में ठंड से बचाव की व्यवस्थाओं की जमीनी पड़ताल की गई, जिसमें कहीं राहत देने वाले इंतजाम तो कहीं गंभीर कमियां सामने आईं। वृद्ध आश्रम में ठंड से बचाव की स्थिति संतोषजनक: गोड्डा के चपरासी मोहल्ला में संचालित वृद्ध आश्रम में ठंड से बचाव की स्थिति संत...