बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। समूचा जनपद भीषण सर्दी की मार से बेहाल बना हुआ है। गुरुवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय दृश्यता कम रही। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराकर रख दिया। आलम यह रहा कि दोपहर तक लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे ही मौसम ने करवट बदली। दोपहर के समय धूप निकली, जिसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। बाजार भी ग्राहकों से गुलजार हो गए। वहीं, बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले कई दिनों से भीषण सर्दी पड़ रही है। जिसके चलते लोग घरों में दुबके रहते है। जो लोग घरों से बाहर निकलते है, वे अलाव का सहारा लेते नजर आते है। बुधवार की रात तो सीजन की सबसे सर्द रात रही। ...