नई दिल्ली, फरवरी 5 -- आजकल का खानपान और ओवरऑल लाइफस्टाइल ही कुछ ऐसा हो गया है कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कॉमन होती जा रही है। यही बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे दिल की बीमारियों, ब्लॉकेज और यहां तक कि हार्ट अटैक की वजह बनता है। इसलिए दवाइयों के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में बदलाव करना भी बेहद जरूरी है। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए डॉ अर्पित सैनी बताते हैं कि नियमित रूप से वॉक करना कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का एक आसान और इफेक्टिव तरीका है। लेकिन सिर्फ टहल लेना ही काफी नहीं है, बल्कि सही तरीके से और सही समय तक वॉक करना जरूरी है। उन्होंने इस विषय में विस्तार से बताया है, आइए जानते हैं।कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे मदद करती है वॉक? डॉ अर्पित सैनी बताते हैं कि अगर आप नियमित रूप से वॉक करते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नॉर्मल करने में वाकई हेल्प ...