बोकारो, जुलाई 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के पतकी ग्राम निवासी सह पूर्व झामुमो प्रखंड सचिव कोलेश्वर सोरेन को बोकारो जिला झामुमो किसान मोर्चा का सचिव बनाये जाने से झामुमो कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नव मनोनीत किसान मोर्चा के जिला सचिव कोलेश्वर सोरेन ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ संगठन के दायित्व का निर्वहन करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनताओं तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निस्वार्थ भाव से करूंगा। कोलेश्वर सोरेन को किसान मोर्चा के जिला सचिव बनाये जाने पर पेटरवार प्रखंड झामुमो के अध्यक्ष कृष्णा महतो, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, मिथुन महतो, शिवचरण महतो, मंसूर आलम, महानंद मुर्मू, शक्तिधर महतो सहित अन्य झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.