सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला । सरायकेला जमशेदपुर मार्ग पर कोलाबिरा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । कोलाबिरा मार्केट में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।मिली जानकारी के अनुसार रोशन मुखी अपनी बाइक से रामकृष्ण फोर्जिंग में काम करने जा रहे थे । वहीं विकास झा जमशेदपुर से महालीमुरुप काम के लिए जा रहे थे । सुबह लगभग 6:30 बजे कोलाबिरा मार्केट के पास दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई ।टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया । प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है ।पुलिस ने दोनों क्षति...