लोहरदगा, जनवरी 8 -- कुडू,प्रतिनिधि।लोहरदगा के कुडू प्रखंड के कोलसिमरी लैम्प्स में किसानों से प्रति बोरा एक किलो धान काटे जाने के कथित मामले को लेकर ग्रामीण किसानों का आक्रोश बुधवार को फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने लैम्प्स परिसर में ताला जड़ते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि धान खरीद के नाम पर उनसे जबरन कटौती की जा रही है और विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है। ग्रामीण किसानों का कहना है कि लैम्प्स प्रबंधक सोमनाथ भगत नियमों को ताक पर रखकर लगातार अवैध कटौती कर रहे है। किसानों के अनुसार यह कटौती लंबे समय से चल रही है, जिससे मजबूर होकर उन्हें ताला जड़कर विरोध करना पड़ा। सीओ सह बीडीओ ने कहा- जांच कराएंगे मामले को लेकर कुडू सीओ सह बीडीओ संतोष उरांव ने बताया कि उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी मिली है। उन्होंने स्पष्ट कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.