नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी रविवार को 'विश्व कप स्तर' की सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचे। दोपहर के आसपास मुंबई पहुंचे मेसी के चार शहरों के 'जीओएटी इंडिया टूर 2025' का यह दूसरा दिन है। विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम के कप्तान मेसी ताज कोलाबा में थोड़ी देर आराम करने के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम) जाएंगे जहां वह एक पैडल जीओएटी क्लब स्पर्धा में शामिल होंगे। इसके बाद वह एक सेलीब्रिटी फुटबॉल मैच में शिरकत करेंगे। इंटर मियामी टीम के अपने साथी लुई सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ मेसी के शाम पांच बजे के आसपास प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद है। मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है जिसमें स्थल के अंदर पानी की बोतलें, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने पर प्रतिबंध शामिल है जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.