रांची, जनवरी 9 -- रांची। जल्द ही कोलकाता से बैद्यनाथ धाम (देवघर) और विश्वनाथ धाम (बनारस) के बीच 'अमृत भारत ट्रेन' चलाकर दोनों धामों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पोस्ट में उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही करेंगे। समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन जसीडीह स्टेशन पर सुबह 5:20 बजे आएगी और सुबह 9:45 बजे सियालदह पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सियालदह से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और रात 11:30 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...