नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता से लेकर दिल्ली तक अपने आक्रामक अंदाज से स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा के तमाम दावों के बावजूद वे अपने प्रतिद्वंद्वी को सियासत की कठिन पिच पर खेलने को मजबूर करेंगी। ममता ने एसआईआर के मुद्दे पर सड़क से लेकर देश की सर्वोच्च अदालत तक अपने तेवर से दिखाया है कि वह कई मोर्चों पर भाजपा की घेराबंदी करके अपना सबसे मजबूत किला बचाने का प्रयास करेंगी। विधानसभा चुनाव से पहले एक तरफ एसआईआर के मुद्दे पर वह तीखे तेवर दिखा रही हैं, वहीं बड़ा लाभार्थी वर्ग तैयार करके अपनी जमीनी तैयारियों को भी धार दिया है। बजट में ममता सरकार ने कई ऐसे ऐलान किए हैं, जिसे उनकी सटीक चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, गरीबों सबके ल‍िए कुछ न कुछ ऐलान क‍िए हैं। अपनी सबस...