घाटशिला, सितम्बर 26 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के समीप एनएच 18 पर गुरुवार शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों के दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मारुति स्विफ्ट कार संख्या डब्ल्यू बी 51 सी 7151 कोलकाता से जमशेदपुर जा रहा था तभी एक 14 चक्का ट्रक के पीछे टकरा जाने से पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चक्रबाड़िया रोड निवासी चालक गणेश रॉय (उम्र 50 वर्ष) तथा जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रकृति बिहार निवासी महिला कुसुमिता पटनायक ( उम्र 55 वर्ष) व उनकी पुत्री मोनिका पटनायक (उम्र 28 वर्ष) बुरी तरह से घायल होकर गाड़ी के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त घटना रात के करीब 1:00 बजे हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवा...