रांची, अगस्त 7 -- रांची, संवाददाता। रांची के ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान में गुरुवार को एक जोड़ा जिराफ लाया जा रहा है। देर रात तक उसके पहुंचने की संभावना है। कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर से जिराफ के अलावा फिजेंट पक्षी भी लाया जा रहा है। बता दें कि काफी लंबे समय से यहां जिराफ लाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसके बदले अब बिरसा जैविक उद्यान से एक जोड़ा हिप्पो, हिमालय भालू, एक जोड़ा शुतुरमुर्ग और दो जोड़ा घड़ियाल दिए जाएंगे। कुछ दिनों के बाद अलीपुर चिड़ियाघर की टीम आकर इन जीवों को ले जाएगी। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से सहमति के बाद दोनों चिड़ियाघरों के बीच आदान-प्रदान किया जा रहा है। बता दें कि जिराफ की देखभाल के लिए दो केजकीपर को कोलकाला प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। दोनों को 21 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया है। दो-तीन दिन पहले से ही उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.