कोलकाता, मार्च 27 -- कोलकाता पुलिस ने एक व्यापारी के घर पर फर्जी इनकम टैक्स (आईटी) छापा मारकर कैश और आभूषण लूटने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवान भी शामिल हैं। यह घटना 18 मार्च को तड़के करीब 2 बजे चिनार पार्क इलाके में हुई, जो बागुईहाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।कैसे हुई फर्जी रेड? पुलिस के अनुसार, आरोपी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर विनीता सिंह के घर पहुंचे, जहां वह अपनी बेटी के साथ रहती हैं। जैसे ही दरवाजा खुला, आरोपी अंदर घुस गए और सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद वे व्यापारी की मां के कमरे में पहुंचे और वहां से तीन लाख रुपये कैश और 25 लाख रुपये मूल्य के आभूषण जब्त कर लिए। इसके अलावा, घर में लगे CCTV कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.