गिरडीह, सितम्बर 12 -- गावां। गावां प्रखंड के ग्राम कुरची निवासी मनोज कुमार दास का आकस्मिक निधन पिछले माह कोलकाता में हुआ। मनोज कुमार दास परिवार के अकेले कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन के बाद परिवार गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया। मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। अब परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना उनके लिए चुनौती बन गया है। स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पहल कर पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव के सहयोग से श्रम विभाग से प्रवासी मजदूरों के लिए पार्थिव शरीर लाने हेतु सहायता राशि दिलवाई। इसके परिणामस्वरूप आज श्रम विभाग से चास हजार रुपये सीधे रेखा देवी के खाते में जमा कर दिए गए। अकलेश यादव ने कहा, यह राशि परिवार के लिए संजीवनी का काम करेगी और भविष्य में इस परिवार को विधवा पेंशन सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.