रांची, जुलाई 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड से हज की यात्रा पर सऊदी अरब गए हज यात्रियों के वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के तहत मंगलवार को हज यात्रियों को दो जत्था मदीना से कोलकाता पहुंचा। इस जत्था में 640 हज यात्री पहुंचे। इसमें रांची, गुमला, गिरिडीह, धनबाद, सिंहभूम, दुमका, देवघर, गोड्डा, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, साहेबगंज, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग आदि के हज यात्री शामिल था। कोतवाली एयरपोर्ट पर झारखंड राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद, कर्मी खुर्शीद अनवर, मो नासिर आदि लोगों ने स्वागत किया। इसको लेकर बड़ी संख्या में हज यात्रियों के परिजन व रिश्तेदार भी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...