चक्रधरपुर, नवम्बर 4 -- राउरकेला, संवाददाता। राउरकेला के भंज भवन में आयोजत 28वें वेद व्यास संगीत नृत्योत्सव की दूसरी संध्या में भी देश विदेश के कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व राज्य मंत्री सुब्रत तराई, आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी, दीपिका महिला संघति (डीएमएस) की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, डीएमएस की सभी उपाध्यक्षाएं डॉ. प्रतीज्ञा पलाई और नवनीता पाल चौधरी सहित उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गुरु डॉ. अनिल कुमार दत्त के निर्देशन में भंज कला केंद्र के कलाकारों द्वारा गिटार कॉन्सर्ट से हुई। वहीं कोलकाता से आए अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार गुरु पंडित संदीप मल्लिक और उनके दल द्वारा मनमोहक कथक नृत्य प्रस्तुत की गई। वहीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आए गुरु पर्वत कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.