हाजीपुर, फरवरी 13 -- हाजीपुर । सं.सू. होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में कोलकाता/हावड़ा तथा नई दिल्ली/आनंद विहार से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। जिनका विवरण निम्नानुसार है। हावड़ा/कोलकाता के लिए होली स्पेशल - गाड़ी सं. 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर -बरौनी-झाझा के रास्ते) चलेगी। गाड़ी सं. 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर -बरौनी-झाझा के रास्ते) चलेगी। गाड़ी सं. 03183/03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल (सीतामढ़ी-दरभंगा -समस्तीपुर-बरौनी-झाझा के रास्ते), गाड़ी सं. 03185/03186 कोलकाता-मधुबनी-कोलकाता स्पेशल (दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा के रास्ते), गाड़ी सं. 03187/03188 कोलकाता-मध...