लखनऊ, दिसम्बर 3 -- संगीत मिलन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया-2025 का आगाज बुधवार को हुआ। अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में हुई प्रतियोगिता में पहले दिन महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सचिव रामकृष्ण मठ स्वामी मुक्तिनाथानंद ने कहा कि मनुष्य जीवन का उद्देश्य ईश्वर दर्शन है। ईश्वर प्रत्येक जीव के भीतर विराजमान हैं और सुर-साधना उनके साक्षात्कार का सबसे सरल और पवित्र मार्ग है। उन्होंने कहा कि संगीत मिलन द्वारा युवा पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट परंपरा से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता ह...