मधुबनी, अक्टूबर 1 -- मधुबनी। जिला कोर्ट में पेशी के दौरान लदनियां पुलिस हिरासत से फरार ब्राउन शुगर तस्कर रवि रौशन कुमार का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। घटना को लेकर लदनियां थाना के दारोगा निरंजन कुमार ने नगर थाना में रवि रौशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। लदनियां पुलिस ने खोजा गांव से रविवार शाम ब्राउन शुगर के साथ उसे गिरफ्तार किया था। लदनियां थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनूप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि रौशन ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री करता है। सूचना पर पुलिस खोजा गांव पहुंची और कार्रवाई कर रंगे हाथ उसे ब्राउन शुगर के साथ दबोचा लिया। उसके पास से पुलिस ने 50 ग्राम ब्राउन शुगर, दो मोबाइल, एक इलेक्ट्रोनिक तराजू, एक लाइटर बरामद किया। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में उसे पेशी के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.