अमरोहा, अक्टूबर 11 -- अमरोहा। 21 साल पुरानी बाइक चोरी की घटना में अदालत ने दोषी को एक साल आठ महीने छह दिन जेल की सजा सुनाई है। साथ ही 500 रुपये का अर्थदंड लगाया। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के गांव मिलक में खलील अहमद का परिवार रहता है। 15 मई 2004 को डिडौली क्षेत्र में उनकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में घटना खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव पतेई मझरा के रहने वाले धीरज को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की थी। इसके बाद चालान कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, धीरज इस मुकदमे में जमानत पर था। जिसकी सुनवाई अदालत में चल रही थी। गुरुवार को अदालत ने मुकदमे में आखिरी सुनवाई की। पत्रावली के अवलोकन व साक्ष्य के आधार पर धीरज को बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.