बागपत, जनवरी 6 -- बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर मंगलवार की सुबह दिन निकलते ही उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 10 मिनट तक मुख्य मार्ग पर दोनों सांडों के बीच लड़ाई चलती रही। इस दौरान एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शीशा टूट गया। कई बाइक चालक सांडों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लोगों ने पानी डालकर और कड़ी मशक्कत के बाद सांडों को वहां से खदेड़ा। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशु आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे अक्सर नुकसान होता है। वे कई बार नगर पालिका प्रशासन से इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाल में छुड़वाएं जाने की मांग कर चुके है, लेकिन नगर पालिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.