पीलीभीत, फरवरी 20 -- थाना गजरौला में तैनात एसआई ललित कुमार ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी बलराम बागोई ने उमेश चौहान निवासी सरिता विहार थाना मदनपुर खादर साउथ दिल्ली के खिलाफ वर्ष 2025 में धोखाधडी और ठगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना उनके द्वारा की गई। इस मामले में न्यायालय से कई बार आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ लेकिन आरोपी पेश नहीं हुआ। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने 21 जनवरी 2026 को धारा 88 के तहत वारंट जारी किए। जिसकी उदघोषणा भी की गई लेकिन आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। जिस कारण उसने न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...