लखनऊ, फरवरी 22 -- वकील की ड्रेस पहनकर सिविल कोर्ट में बहस के लिए पहुंचे एक विधि छात्र को अधिवक्ताओं ने पकड़ा। शक होने पर उससे सवाल-जवाब किए और बार काउंसिल की रजिस्ट्रेशन डिटेल मांगी। छात्र फंस गया तो अधिवक्ताओं ने पुलिस बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया। इंस्पेक्टर वजीरगंज राजेश त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी कैंट के तोपखाना का रहने वाला गुफरान है। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। शनिवार दोपहर गुफरान वकील की ड्रेस पहनकर सिविल कोर्ट के तीसरे तल पर एक मामले में पैरवी और बहस करने पहुंच गया। गतिविधियों से कुछ अधिवक्ताओ को शक हुआ। उन्होंने गुफरान को पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उससे सवाल-जवाब किया। बार काउंसिल के रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज और अन्य जानकारियां मांगी। गुफरान सवाल जवाब में फंस गया और वह रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज भी नहीं दे सका।...