धनबाद, अक्टूबर 15 -- धनबाद, प्रतिनिधि राज्य के सिविल कोर्ट में अगले वर्ष 2026 से ग्रीष्म अवकाश के बदले पुरानी व्यवस्था के तहत दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए वार्षिक अवकाश के रूप में 33 दिनों की छुट्टी दी गई है। वर्ष 2025 में वार्षिक अवकाश को काट कर दो सप्ताह का ग्रीष्मावकाश किया गया था। झारखंड हाईकोर्ट की ओर से नए वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें राज्य के सभी सिविल कोर्ट में वार्षिक अवकाश 16 अक्तूबर से 17 नवंबर तक यानी 33 दिनों की छुट्टी दी गई है जबकि हाईकोर्ट में दुर्गापूजा के लिए 16 अक्तूबर से 23 अक्तूबर, दीपावली तथा छठ के लिए सात नवंबर से 17 नवंबर तक यानी 17 दिनों की छुट्टी दी गई है। कैलेंडर में ग्रीष्मावकाश के रूप में हाईकोर्ट में 18 मई से छह जून तक रखा गया है। सिविल कोर्ट में मॉर्निंग कोर्ट के संबंध में किसी प्रकार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.