मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। कोर्ट में परिवाद दाखिल होने के बाद कलमबाग चौक से खबड़ा जाने वाली सड़क में बनाए गए कल्वर्ट के स्लोपिंग का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। इस कल्वर्ट को लेकर अधिवक्ता सह जनहित मंच के सचिव सुशील कुमार सिंह ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें नगर आयुक्त विक्रम विरकर, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता संजय मिश्रा व सहायक अभियंता राकेश कुमार को आरोपित बनाया था। इसमें आरोप लगाया था कि कलमबाग चौक से खबड़ा जाने वाली मुख्य सड़क में आरोपितों की लापरवाही के कारण गैरतकनीकी तरीके से कल्वर्ट का निर्माण कराया गया। इससे आए दिन वहां दुर्घटना होती रहती है। इसकी दो बार लिखित शिकायत नगर आयुक्त से की गई। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद 11 जुलाई को उन्होंने नगर आयुक्त का विधिक नोटिस दिया। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.