हाथरस, दिसम्बर 19 -- हाथरस। कोर्ट में तारीख पर आए युवक की हवालात में हालत बिगड़ी गई। पुलिस कर्मिंयों ने युवक को तुंरत जिला अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उसके परिजन भी आ गए। उपचार के बाद युवक को स्वास्थ्य लाभ होने पर पुलिस कर्मी उसे अपने साथ कोर्ट ले गए। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव इसौदा निवासी मुनेश पुत्र इंद्रपाल को अलीगढ़ जेल से पुलिस हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई। कोर्ट की हवालात में युवक की अचानक से हालत बिगड़ गई। उसने अपने सीने में दर्द बताया। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए और फिर पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर आए। स्वास्थ्य लाभ होने पर पुलिस कर्मी उसे अपने साथ ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.