गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को चाकू मारने के मामले में आरोपी ने कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने व उसकी सैलून की दुकान में आग लगाने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में रहने वाले प्रेम उबर में कार चलाते है। वह 28 जनवरी को शाम के समय कार लेकर घर लौट रहे थे। कॉलोनी स्थित टोल टैक्स के पास बाइक सवार तीन युवकों रिंकू, टिंकू व अंकुर से विवाद हो गया था। आरोप है कि तीनों युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर चाकू से कमर के नीचे, पीठ व कलाई पर करीब पांच वार किए थे। साथ ही आरोपियों ने देर रात उनके घर पर पहुंच कर गाली गलौज कर मामले में कार्रवाई करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी। मामले में कॉलोनी निवासी रवि गवाह ...