पाकुड़, जनवरी 9 -- कोर्ट परिसर से फरार दोनों अपराधी खरियोपाड़ा से धराए - बुधवार को हत्या मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद फरार हो गए थे शिवधन व नरेन... - गुरूवार को पुलिस की टीम ने दोनों को पकड़ा.... पाकुड़, प्रतिनिधि। हत्या मामले में दोषी करार देने के बाद कोर्ट परिसर से फरार हुए दोनों अपराधी नरेन महली व शिवधन महली को पुलिस ने महेशपुर के खरियोपाड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर एसपी निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि हत्याकांड के दो अभियुक्त शिवधन मोहली एवं नोरेन मोहली बुधवार को कोर्ट परिसर से फरार हो गए थे। इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 7/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, पुलिस नि...