भागलपुर, फरवरी 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एक बार फिर कोर्ट परिसर में बम धमाके का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को जज के चेंबर और वॉशरूम में बम धमाका किए जाने का मैसेज मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। अधिवक्ता और दूर दराज के इलाके से आए क्लाइंट को कोर्ट परिसर से बाहर निकल गया। एसएसपी प्रमोद कुमार ने जांच के लिए पुलिस की टीम को भेजा। बम निरोधक दस्ते को भी जांच के लिए भेजा गया। करीब चार घंटे की जांच के बाद कोर्ट परिसर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। एसएसपी ने कहा कि मेल में तमिलनाडु और आईएसआई आदि से मामले को लिंक करने की कोशिश की गई, जिसका कोई सबूत नहीं मिला है। जांच पूरी होने के बाद वरीय पुलिस अधिकारी ने कोर्ट परिसर में पहले की तरह ही कार्य को लेकर सर्टिफिकेट निर्गत किया। इसके बाद न्यायिक कार्य ...