दरभंगा, मार्च 1 -- लहेरियासराय। जिले के अनुसूचित जाति-जनजाति मामले के विशेष न्यायाधीश ने शुक्रवार को गाली-गलौज व अन्य आरोपों के 30 वर्ष पुराने मामले में बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ निवासी जय कुमार झा, राम कुमार झा, जितेंद्र झा, विनोद झा, अमरेश झा, काली झा, बौआ झा, चंद्रकिशोर झा, रमन कुमार झा व पप्पू झा को दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार कुंवर ने बहस की। अभियुक्तों के विरुद्ध उसी गांव के लालटून पासवान ने बिरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.