लखनऊ, फरवरी 15 -- जनपद न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी की एटीएस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की टीम अलग से जांच में लगाई गई है। एटीएस ने एफआईआर में दी गई मेल आईडी के आधार पर धमकी देने वाले की खोजबीन में लग गई है। टीम वीपीएन नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आईपी एड्रेस के जरिए मेल भेजने वाले की तलाश शुरू की गई है। अभी यह नहीं पता चल पाया कि मेल किसने और कहां से भेजा था। हालांकि दूसरे जिलों में ऐसी ही धमकीभरे मेल मिलने की जांच में पता चला कि तमिलनाडु के किसी व्यक्ति ने मेल भेजा था। लखनऊ जनपद न्यायालय को उड़ाने की धमकी देने वाले के बारे में अभी पता नहीं चला है। जांच टीम साइबर विशेषज्ञो की भी मदद ले रही है। शुक्रवार सुबह जनपद न्यायालय की अधिकारिक मेल पर सुन्निया नाम की आईडी से एक संदेश भेजा गया। इसमें लिखा गया था कि जजों, वकीलों को मारने का...