बलिया, फरवरी 6 -- सिकंदरपुर। न्यायालय द्वारा अनुदेशकों के हित में दिए गए ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत अनुदेशकों में हर्ष। शिक्षा क्षेत्र नवानगर के अनुदेशकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। अनुदेशकों का कहना है कि यह फैसला वर्षों की संघर्षपूर्ण लड़ाई का परिणाम है, जिसने अनुदेशकों के अधिकारों और सम्मान को नई मजबूती दी है। नारिस खान (ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, नवानगर एवं प्रदेश सचिव, अनुदेशक संघ उत्तर प्रदेश) ने कहा कि यह निर्णय न केवल अनुदेशकों के भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा। अरुण कुमार पाण्डेय (ब्लॉक अध्यक्ष, नवानगर) ने इसे अनुदेशकों की एकता और धैर्य की जीत बताया। प्रज्ञानन्दराम, शेषमणि कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.