जौनपुर, मार्च 10 -- जफराबाद। हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के वसीरपुर गांव में हुए गोलीकांड में कोर्ट के आदेश पर 15 लोगों पर गम्भीर धाराओं में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कियाहै। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपियों में हडकम्प मच गया। गांव प्रधान के प्रतिनिधि रामहित निषाद तथा गांव के बीडीसी मनीष कुमार से प्रधानमंत्री आवास सर्वे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमे गोलियां चली थी। गोली से मनीष कुमार और सूरज कुमार घायल हो गए थे। पुलिस ने रामहित निषाद सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। उस समय रामहित निषाद के बार बार कहने के बाद भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा नही दर्ज किया था। रामहित निषाद की पत्नी निर्मला देवी ने एसीजे (एसडी) की कोर्ट द्वितीय में रिट दायर किया। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.