बदायूं, मार्च 20 -- कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर रंगदारी मांगने वाले आरोपियों पर विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) के आदेश पर मुजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली के मोहल्ला काजी के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सगीर अहमद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 16 दिसंबर 2024 को जब वह अपनी बाइक से बदायूं जा रहे थे, इसी दौरान मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई से करीब एक किलो मीटर आगे पुलिस के पास आरोपी मोहम्मद जिया, इमरान और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की और विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनका हाथ कट गया और खून बहने लगा। उनके साथ मौजूद अफसर हुसैन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने मारपीट जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.