धनबाद, जुलाई 5 -- धनबाद वर्षों से चले आ रहे पिता-पुत्र के बीच मकान विवाद में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कब्जा दिलाया। मामला हाउसिंग कॉलोनी स्थित रविंद्र कुमार सिंह और उनके पुत्र के बीच मकान विवाद का है। अदालत के आदेश के बाद पिता रविंद्र कुमार सिंह को मकान का कब्जा दिलाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की टीम हाउसिंग कॉलोनी पहुंची। इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान खाली कराया गया। जानकारी देते हुए अधिवक्ता शशि शेखर विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्र कुमार सिंह और उनके पुत्र के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन और मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद न्यायालय में लंबित था, जिसमें अब अदालत ने रविंद्र कुमार सिंह के पक्ष में डिग्री (फैसला) सुनाया। उन्होंने कहा कार...