संतकबीरनगर, फरवरी 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। बीते 2 नवम्बर 2025 को रात्रि करीब दस बजे अपने कमरे में सोई थी। कुंडी लगाना भूल गई थी। पड़ोसी युवक घर में घुसकर जबरन बलात्कार किया। सीने व शरीर के अन्दरुनी अंगों पर काफी चोट पहुंचाया। सूचना पर डायल 112 पहुंची। पुलिस के जाने के बाद सन्तराम, राजबली, पूनम, कबूतरा, प्रियंका ने मिलकर गाली गप्ता देते हुए लात घूसा से मारे पीटे। शोर मचाने पर लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राजेडीहा चौकी के बाद पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट में न्याय ...