मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी, हिप्र.। लोक शिकायत निवारण कोर्ट के आदेश पर पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक राशि पेंशन का भुगतान किया गया। सदर प्रखंड के टिकुलिया पतौरा गांव के कमली देवी ने अपने पति के मृत्यु के उपरांत मिलने वाली परिवारिक पेंशन नहीं मिलने के संबंध में अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर में परिवाद दायर किया । अनुमण्डलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश से व्यथित होकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष अपील दायर की। उसके बाद कार्यालय से लोक प्राधिकार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना निष्पादन प्रतिवेदन की मांग की गई। लोक प्राधिकार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कोर्ट को अवगत कराया कि स्व. कृष्ण चन्द्र प्रसाद जयसवाल मृत शिक्षक के प्रथम पत्नी मु कमली देवी के परिवारिक पेंशन के निष्पादन के लिये महालेखाकार प...