संतकबीरनगर, फरवरी 23 -- धनघटा, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रकरण में न्यायालय जेएम-1 ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश थाना धनघटा को दिए थे। ग्राम नरायनपुर निवासी बैजनाथ पुत्र अधारे ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा वर्तमान ग्राम प्रधान की सह पर उनकी भूमि गाटा संख्या 29 व 31 पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में आईजीआरएस सहित थाना धनघटा में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 8 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब नौ बजे राम भजन, राम चंद्र, सचिन, गोविंद सहित अन्य लोग लाठी-ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.