मुरादाबाद, जनवरी 11 -- मुरादाबाद। मझोला थाना पुलिस ने मानसरोवर कालोनी निवासी अनुभव वर्मा, पाकबड़ा निवासी ठेकेदार तारिक उर्फ शारिक और उनके अज्ञात साथी पर हत्या और धमकी देने का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा सिरकोई भूड़ निवासी राजपाल सैनी की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से लिखा गया है। जिसमें उन्होंने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। दर्ज रिपोर्ट में मझोला के सिरकोई भूड़ निवासी राजपाल सैनी ने बताया कि उनका बेटा विशाल सैनी (24 वर्ष) बीते 31 अगस्त 2025 को सुबह सात बजे घर से नया मुरादाबाद सेक्टर 15ए में वर्मा टाइल्स वालों के यहां काम पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। पीड़ित के अनुसार अनहोनी की आशंका देख उन्होंने रिश्तेदारों के साथ तलाश शुरू की लेकिन विशाल का कुछ पता नहीं चला। बाद में उसकी बाइक वर्मा टाइल्स वालों के निर्माणाधीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.